राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है : लाल सिंह सोय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसटी मोर्चा


राज्य के वर्तमान सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति एसटी मोर्चा के सदस्य लालसिंह सोय ने खरसावां में बयान जारी कर कहा है। उन्होंने कहा कि खरसावां के लैम्पस में धान खरीदा गया है। लेकिन अब तक किसानों के बीच पूर्ण रूप से राशि का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं इस वर्ष किसानों के बीच बीज का भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान निजी कंपनियों से भारी कीमत से धान बीज लेकर खेती किया है। जबकि सरकार की ओर से उचित मूल्य पर किसानों को बीज उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन इस वर्ष किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं कर पाना काफी दुर्भाग्य की बात है। हमारा झारखंड राज्य कृषि प्रधान राज्य है। यहां पर 90% किसान कृषि से आश्रित है। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो,नयन प्रमाणिक,संकारी सिंहदेव, शंकर महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *