खूंटपानी प्रखंड सभागार में डेबनेट संस्था की ओर से मानकी, मुंडा व डाकुवा लोगों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के डायरेक्टर श्याम कुमार, फाइनेंसियल कंट्रोलर प्रणव सिन्हा, साधन सेवी कृष्ण मुरारी शामिल हुए। प्रशिक्षण समारोह में प्रारंभिक बाल विकास के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा मानकी और मुंडा के ग्राम स्तर पर भूमिका और जिम्मेवारी के तहत इस कार्यक्रम को कैसे समाहित किया जाए जिससे कि यहां के बच्चों का कुपोषण संबंधी प्रारंभिक बाल विकास की स्थिति में सुधार हो पाए। पश्चिमी सिंहभूम की जो स्थिति है उसे लेकर एक योजना बनाया जाए जो ग्रामीणों को ग्रामीणों को जागरूक किया जा सके। ताकि जो यह स्थिति है उसमें बदलाव लाया जा सके। समापन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार, मंजू कुमारी, अशोक कुमार, दीपिका जामुदा, सर्वती महाली, गोविंद नाग समेत प्रखंड के सभी 13 पंचायत के मानकी, मुंडा व डाकुवा उपस्थित थे।