स्लग स्व रमेश मुंडा के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू

स्व रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके बुंडू आवास पर विधायक पुत्र विकास कुमार मुंडा, विधायक की माता सह स्व रमेश मुंडा की विधवा वसुंधरा देवी, परिजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भानभिनि श्रद्धांजलि दी गई। स्व रमेश सिंह मुंडा की हत्या 9 जूलाई-2009 को बुंडू हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को दौरान माओवादियों द्वारा कर दी गई थी। स्व रमेश मुंडा के 14वें शहादत दिवस पर विधायक आवास परिसर पर एक शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक विकास कुमार मुंडा ने स्व रमेश सिंह मुंडा स्मारक उच्च विद्दालय, बुंडू एवं तैमारा चौक स्थित रमेश सिंह मुंडा की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि भले ही स्व रमेश मुंडा इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी समाज में व्याप्त है। उन्हीं की तर्ज पर चीजों को स्थापित करने प्रयास है। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने उन्होंने संजोये थे उसे पुरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में बुंडू एसडीओ अजय कुमार साव, बुंडू प्रमुख राजकुमार विंझिया, तमाड़ प्रमुख ऋषिकेश महतो, असलम अंसारी, दिनेश जायसवाल, मोनू जायसवाल, बबलू कुंडू, राजीव लोचन महतो, अरशद अंसारी सहित अनेक बुंडूवासी उपस्थित थे।

बाईट विधायक विकाश सिंह मुंडा तमाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *