जमशेदपुर: बकरीद को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गुरुवार को मानगो और आसपास के छेत्री में फ्लैग मार्च निकाला गया

जमशेदपुर: बकरीद को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गुरुवार को मानगो और आसपास के छेत्री में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में मानगो, उलीडीह और आजादनगर थाना के थाना प्रभारी शामिल थे। वही फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। बताया गया कि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाल लोगों में विश्वास पैदा किया जा रहा है कि हर हाल में जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे। उपद्रवी तत्वों तथा असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नजर है। वही सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। बकरीद को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *