जमशेदपुर: पटामदा रोड में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल बाइक सवार को इलाज के लिए लाया गया एमजीएम अस्पताल

जमशेदपुर: पटामदा रोड में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल बाइक सवार को इलाज के लिए लाया गया एमजीएम अस्पताल। बताया गया कि घायल बोड़ाम निवासी अशोक कुमार है। वह किसी निजी काम से बोड़ाम से जमशेदपुर आ रहा था उसी दौरान पटामदा रोड में अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे फौरन एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *