खरसावां के राजमहल परिसर में जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्री जगन्नाथ संस्कृति प्रचार समिति द्वारा ओडिसी नृत्य का आयोजन किया गया। भुवनेश्वर से आए कलाकारों ने ओडिसी नृत्य से समा बांधा। कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के थाप पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। वही कलाकारों ने अपनी भाव भंगिमा से शास्त्रीय नृत्य को प्रदर्शित किया। कलाकारों ने मां शक्ति, नारी समेत विभिन्न प्रसंगों पर नृत्य किया। इससे पूर्व जिला के सेशन जज को खरसावां के राजा साहब श्री गोपाल नारायण सिंह देव ने जगन्नाथ महाप्रभु का पट्टा देकर सम्मानित किया। इसके बाद जामताड़ा के एसडीओ मां देवी प्रिया ने कलाकारों को पटा देकर सम्मानित किया। इस दौरान खरसावां की राजमाता विजया देवी ने कहा कि ओडिशा नित्य ही हमारा सांस्कृतिक का पहचान है, इस परंपरा को जीवित रखना झारखंड वासियों का कर्तव्य है। खरसावां की रानी साहिबा अपराजिता सिंह देव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर रथयात्रा में राजमहल में होगी। कार्यक्रम में न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ राज परिवार के सदस्य मौजूद थे।