जमशेदपुर: CNG को लेकर ऑटो ड्राइवरों की बढ़ी परेशानी, पेट्रोल पंप पर कई घंटो तक लगाना पड़ता है लंबा लाइन, जानिए ऑटो ड्राइवरों की पीड़ा

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में सीएनजी के लिए तड़के सुबह से ही पेट्रोल पंप पर ऑटो की लंबी कतारें लग रही हैं। इससे ऑटो चालक परेशान हैं। साकची के हावड़ा ब्रिज फ्यूल सेंटर में सीएनजी के लिए ऑटो चालकों को लंबी लाइन दिखी। ऑटो चालक सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लाइन लगाते हैं और कई घंटो बाद इन्हें सीएनजी मिलता है। इससे ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ गयी है। ऑटो चालकों का कहना है कि रोजाना यही स्थिति है। ऑटो चालकों का प्रतिदिन का यही रुटीन हो गया है। सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीएनजी लेने के चक्कर में पूरा दिन खराब हो जाता है। सब काम छोड़ कर लाइन लगाकर सीएनजी लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *