लोकेशन: सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिला के कुकरु प्रखंड क्षेत्र के प्रस्तावित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के प्रांगण में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुधीर महतो का जन्म दिवस मनाया गया मौके पर उनके फोटो पर पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा शांति की कामना किया गया वही उनकी आत्मा शांति के लिए 1 मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर शाहिद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य निरंजन महतो द्वारा बताया गया कि आज भी स्वर्गीय सुधीर महतो को ईचागढ़ विधानसभा के लोग याद करते हैं वह इचागढ़ ही नहीं पूरे झारखंड के मसीहा थे। उनके कार्यकाल में ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है हम सभी उनके आत्मा शांति की कामना करते हैं मौके पर शक्तिपदो महतो 20 सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हसदा कुकरू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो झामुमो नेता निरंजन महतो झामुमो अल्पसंख्यक के वरिष्ठ नेता शमशेर अली ,कित्तीबास महतो,अरुण अरुण महतो, धीरज महतो आदि उपस्थित थे।
कुकरू से विद्युत महतो की रिपोर्ट।