जमशेदपुर: आम के बाद मौसमी फल में शामिल जामुन भी तेवर दिखा रहा है। कीमत में जामुन सेब को टक्कर दे रहा है। 50-60 रुपए किलो में बिकने वाला जामुन अब 150 से 200 रुपए किलो बिक रहा है। मौसमी फलों में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है। आमतौर पर सेब की कीमत 200 से 250 रुपए के बीच रहती है। इसकी बड़ी वजह जामुन की आवक कम होना है। टमाटर, नींबू, मिर्च की तरह जामुन भी आम आदमी की जेब में भारी पड़ रहा है। औषधिय गुणों से भरपूर होने के कारण बारिश के मौसम में जामुन की मांग ज्यादा हो जाती है।