जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल
चांडिल। अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अवैध बंगला ईंटा भट्टा को नीमडीह अंचलाधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में नीमडीह पुलिस के द्वारा ध्वस्त किया गया। अवैध ईटा भट्ठा संचालक राहुल महतो के खिलाफ नीमडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अवैध ईंटा भट्टा के संचालक के पिता कुकड़ू अंचल में चौकीदार के पद पर कार्यरत है।