सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की मौत

Spread the love

चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेडा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को चांडिल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *