सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत डीसी ने सुनी फरियादियों कई समस्याए, त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को दिए आवश्यक दिशा निदेश

(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला: जिला दंडधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मनको का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिले के दूर दराज गांव/शहर से आए लगभग 20-30 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। आवेदन के माध्यम से फरियादियों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, उक्त समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त ने संबंधित कार्यालय प्रधान को उक्त मामलो के प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा प्राथमिकता के आधार पर पेंशन संबंधित मामले, राशन संबंधित मामले, विद्यालय संबंधित मामलों एवं पेयजल संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाये। ताकि लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े। ज्ञात हो कि आज जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आंगनवाड़ी केंद्र सम्बन्धित मामले, कल्याण विभाग, विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग एवं पेयजल संबंधित मामले समेत कई मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *