चांडिल। 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी चावलीबासा पुनर्वास कॉलोनी जलमग्न है। दिरलौंग निवासी संजय महतो व प्रफुल्ल महतो के घरो में अभी भी जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। लोग लगातार मोटर पम्प के माध्यम से पानी निकासी कर रहे है। पालना डैम का पानी से मध्य विद्यालय चावलीबासा के मैदान मे जलजमाव हो गया है। जिससे बच्चे मैदान में खेल नही पा रहे है।विद्यालय में जल जमाव के कारण स्कूली बच्चे शौचालय नहीं जा पा रहे है।चावलीबासा कॉलोनी के सड़के भी डुबी हुई है।जिसके कारण लोग अपने ही घरों में कैद रहने को मजबूर है। 72 घंटे से ज्यादा समय बीत गये परन्तु प्रशासन इन विस्थापित परिवारों की सुध नहीं ली।है।घरों में जल जमाव के कारण पिड़ित परिवार रात जगा कर रहे हैं।साथ ही पिड़ित परिवार चौखट पर बैठकर पानी घटने का इंजतार कर रहे है।घरों में जल जमाव के कारण बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। इधर शुक्रवार को समाजसेवी खगेन महतो व पूर्व पंसस गुरूचरण साव ने पिड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी को जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया।कहा घरों एवं पुनर्वास कॉलोनी के आस पास लगातार तीन चार दिनों से जल जमाव के कारण महामारी फैल सकती है।उन्होंने प्रशासन से माँग किया है कि नहर का पानी निकासी को लेकर एन.एच.सड़क पर बने कल्वर्ट को जो मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है,उसे खोला जाय।साथ ही सहायक अभियंता अवर प्रमंडल संख्या 6 एवं बाँध प्रमंडल संख्या 2 को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से माँग किया है कि पालना डैम के मुख्य नहर में आउट लेट पर गेट नहीं लगाया गया है जिसके वजह से नहर का पानी ओवर फ्लो हो रहा है।नहर के आउट लेट पर गेट लगाने की भी माँग की है।