अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जमशेदपुर के साकची स्थित द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन कॉलेज में छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकुल खंडेलवाल व अन्य शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पेंटिंग पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लघु नाटिका के जरिए दर्शाया। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुकुल खंडेलवाल ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन कॉलेज में छात्राओं ने काफी धूमधाम से मनाया। कॉलेज की छात्राओं ने काफी उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्लोगन,पेंटिंग, पोस्टर व नित्य प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई। इसके अलावा छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया जब समाज में बच्ची का जन्म होती है परिवार में किस तरह मायूसी छा जाती है। उसके बाद वही बच्ची जब बड़ी होकर कोई संवैधानिक पद पर रहती है उसको समाज में आदर्श स्वरूप देखते हैं। उस समय सोचते हैं कि इस बच्ची को मार देना चाहते थे लेकिन आज वह समाज का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। उन्होंने बताया भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। बेटी हो या बेटा दोनों को बराबर नजर से देखना चाहिए। जिसका स्वरूप छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से दर्शाया है। इसके अलावा कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई, ताकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रासंगिकता बनी रहे। कॉलेज के प्राचार्य ने छात्राओं के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।