अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा परिसर पहुंची

हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोड़े पर सवार होकर विधानसभा परिसर पहुंची। विधानसभा परिषद पहुंचते ही मीडिया के माध्यम से एक संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वैसे तो साल का हर दिन महिलाओं का उतना ही है जितना की आज का दिन। परंतु कल का दिन विशेष रूप से महिलाओं की सभी क्षेत्रों में वर्तमान स्थिति और उस स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन के लिए चिंतन और विमर्श से नए रास्तों को खोजने का दिन है।
समाज की प्रगति हो या देश की प्रगति, इस देश की महिलाओं ने हर योगदान दिया है। समाज के विकास की बात आई तो नई संस्कृति नए संस्कार को सींच कर भारतीय समाज को बरगद बना दिया। हमारे देश मे महिलाओं को शक्ति स्वरूपा कहा गया है।
महिलाएं हमारी जनसंख्या का 50 प्रतिशत है, पुरुषों के बराबर। इस प्रकार लगभग सभी क्षेत्रों में महिला और पुरुष की भागीदारी बराबर की होनी चाहिए। शिक्षा, सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति से लेकर भारत के पहले मंगल मिशन में सभी जगह आज महिलाओं की सहभागिता बढ़ रही है और हमे गर्व का अनुभव करा रही हैं। परंतु इन क्षेत्रों और अन्य बहुत से क्षेत्रों में हमें बराबरी के लिए काफी आगे जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *