जमशेदपुर: टीएमएच के डॉक्टर पर कार्रवाई और उचित मुआवजे को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे मृतक के परिजन, मंगलवार को टीएमएच में इलाज के बाद गोविंदपुर के युवक की हो गई थी मौत


जमशेदपुर के टीएमएच में मंगलवार को इलाज के बाद गोविंदपुर जोजोबेड़ा कृष्णानगर निवासी अभिषेक कुमार की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की थी. इसके अलावा परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया था. इधर बुधवार को मृतक के परिजन बिष्टुपुर थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. परिजनों को मांग थी कि जिस डॉक्टर ने अभिषेक का इलाज किया था उस पर तत्काल कार्रवाई को जाए, इसके अलावा परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. मृतक के मामा ने बताया कि डॉक्टर द्वारा गलत इलाज से ही अभिषेक को मौत हुई है, अगर सबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो ना जाने कितने लोग गलत इलाज का शिकार होकर अपनों को खो देंगे. उन्होंने बताया कि आज वे लोग कार्रवाई को लेकर धरने में बैठे है, थाना प्रभारी ने उन्हे आश्वासन दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. बता दे कि दुर्घटना में घायल गोविंदपुर निवासी अभिषेक कुमार को गुरुवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद उसे शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *