
जमशेदपुर: गौशाला नाला रोड निवासी रोहित रजक की बेटी रियांशी रजक ने अपना सातवां जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबियों ने रियांशी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर रियांशी ने अपनी खुशियां परिवार के साथ साझा कीं। घर में जन्मदिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। परिजनों ने रियांशी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की।
परिवार और शुभचिंतकों ने रियांशी को प्यार और आशीर्वाद देते हुए उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहने की प्रार्थना की।
