
जमशेदपुर सोनारी मरीन ड्राइव रोड मे आप हाई स्पीड गाड़ी चला रहे हैं. तो हो जाए सावधान 55 किलोमीटर के ऊपर स्पीड से अगर आप गाड़ी चलते हैं. हाई स्पीड इंटरसेप्टर गाड़ी की हाई स्पीड की तस्वीर खींचकर ऑनलाइन चालान आपके घर पहुंच जाएगा। मरीन ड्राइव में मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत चार छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके बाद एक्शन जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस पूरे एक्शन में है लगातार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा स्कूलों के बाहर जगह-जगह चौक चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग लगाई गई है हाल में चेकिंग के साथ-साथ हाई स्पीड गाड़ियों के लिए चालान काटे जा रहे हैं। आज इसकी शुरुआत ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज कुमार के द्वारा मदीन ड्राइव क्षेत्र से शुरुआत की गई। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा हम लोगों के द्वारा दो हाई स्पीड गन है एक nh33 पर लगातार कर के लगे गन इंस्ट्रूमेंट के द्वारा जांच की जाती है तो वही स्पीड गन मरीन ड्राइव में भी लगाया गया है. ट्रैफिक पुलिस का मकसद है की सड़क दुर्घटनाएं कम हो. उन्होंने आम लोगों से अपील की है की गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते वहीं अगर आप में ड्राइव में गाड़ी चला रहे हैं तो 55 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से कम गाड़ी की रफ्तार रखें. और हेलमेट हर वक्त पहने हेलमेट आपकी जीवन की रक्षा करता है।
श्री नीरज ( ट्रैफिक डीएसपी)