कदमा में नव्या LPG कम्पोजिट सिलेंडर सेवा का शुभारंभ

Spread the love


जमशेदपुर: एचपीसीएल (HPCL) के अधिकृत वितरक एम/एस मित्तल एचपी गैस एजेंसी की ओर से शुक्रवार को कदमा स्थित सुपर पेट्रो सर्विसेज एचपीसीएल पेट्रोल पंप परिसर में नव्या एलपीजी (10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर) सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों, एलपीजी वितरकों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों तथा क्षेत्र के अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन नव्या एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर की डिलीवरी सेवा शुरू होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नए कम्पोजिट सिलेंडर की विशेषताओं और इसके लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पारंपरिक सिलेंडरों की तुलना में यह सिलेंडर हल्का, जंग रहित, सुरक्षित और उपयोग में अधिक सुविधाजनक है। इसके पारदर्शी डिजाइन के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस की शेष मात्रा का भी अनुमान लगा सकते हैं।
मित्तल एचपी गैस एजेंसी के संचालक ललित मित्तल ने कहा कि नव्या एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत से उपभोक्ताओं को आधुनिक और सुरक्षित गैस सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल लगातार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नई तकनीकों को अपनाने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ एलपीजी सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के साथ ही नव्या एलपीजी 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर की आपूर्ति औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *