
झारखंड CID की टीम पहुंची JSSC कार्यालय खंगाल रही हैं दस्तावेजJSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से हो रही पूछताछ*
JSSC – Cgl परीक्षा से ,जुड़ी दस्तावेज को खंगाला जा रहा*
दूसरी बार CID की टीम पहुंची है JSSC कार्यालयJSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से आज दूसरी बार हो रही पूछताछ
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) JSSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं विशेषकर जेएसएससी सीजीएल में कथित अनियमितता, धांधली और पेपर लीक के मामलों में सीआईडी (CID)की जांच अब तेज हो गई है.
CID की विशेष जांच टीम के द्वारा आज ( शुक्रवार ) को राँची के नामकुम स्थित जेएसएससी (JSSC) कार्यालय पहुंचकर आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की और दफ्तर के कई गोपनीय दस्तावेजों को खंगाला. इस दौरान सीआईडी की टीम ने कई ओएमआर शीट और दस्तावेज बरामद किए है.
जानकारी के मुताबिक जांच प्रक्रिया के तहत सीआईडी की टीम ने सुबह-सुबह मोरहाबादी (हरिहर सिंह रोड) स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के निजी आवास पर भी दबिश दी थी. वहां घंटों चली सघन तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलें और डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए. इसके तुरंत बाद सीआईडी की टीम आयोग के मुख्यालय पहुंची और प्रशासनिक भवन में सचिव से सीधी पूछताछ शुरू की.
इस छापेमारी के बाद हो सकता है कि आयोग से जुड़े कई लोगों की गिरफ़्तारी हो जाएगा.
दरअसल झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा ली गई CGL परीक्षा में पैसे देकर नौकरी बेचने का आरोप लगा. शुरुआत में इस परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कई लोगों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. जिसमें बताया गया की परीक्षा में पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की डील हुई है।
कई सफल अभ्यर्थी भी सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।