रामगढ़ श्री राम पावर एवं स्टील फैक्ट्री फर्नेस ब्लास्ट की जांच में अग्नि-सुरक्षा की गंभीर खामियां, फैक्ट्री का संचालन बंद

Spread the love


रामगढ़ जिले के श्री राम पावर एवं स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट की घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से औद्योगिक एवं अग्नि-सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही सामने आई है।
जांच के दौरान ब्लास्ट फर्नेस स्थल पर पर्याप्त अग्नि-सुरक्षा एवं आपातकालीन उपकरण नहीं मिले। 3 DCP और 2 CO₂ अग्निशमन यंत्र खराब पाए गए, जबकि विद्युत पैनल बोर्ड के पास कोई अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त के निर्देश पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। साथ ही सक्षम प्राधिकार के माध्यम से प्रचलित औद्योगिक एवं सुरक्षा नियमों के तहत फैक्ट्री का उत्पादन एवं संचालन बंद कर दिया गया है।

उपायुक्त ने कारखाना निरीक्षक, श्रम अधीक्षक और अग्निशमन पदाधिकारी को अगले एक माह में जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच करने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भी मांगी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता करने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *