पलामू में 60 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

पलामू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें करीब 121 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले में एसपी कपिल चौधरी ने बतलाया की गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभु कुमार और सरोज कुमार के रूप में हुई है। शंभु कुमार सीएसपी संचालक है, जबकि सरोज कुमार वाहन चालक का काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे हरिहरगंज में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।

पलामू एसपी ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में भी पलामू पुलिस ने करीब 350 किलो गांजा बरामद किया था और अगस्त में भी कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *