हजारीबाग में पुलिस- अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के निकट चक्रवार जंगल में बड़कागांव पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। जबकि दो अन्य अपराधी जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार घटना की जायजा लेने पहुंचे। अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे की बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को इसकी सूचना मिली और अपने दल बल के साथ चक्रवात घाटी पहुंचे तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक अपराधी सैयद मोहम्मद निशान को पैर में गोली लगी जिसे पुलिस ने धर दबोचा। साथ में पुलिस ने एक पिस्टल एवं एक खोखा बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *