एनएच-143 पर चलती ट्रक में लगी भीषण आग

Spread the love


सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत केरेया पंचायत के केरयाघाटी में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-143) पर एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तत्काल सिमडेगा अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना के कारण कुछ देर के लिए एनएच-143 पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *