
जमशेदपुर के गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास एक सिल्वर रंग की Hyundai i10 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल Sadar Hospital पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए MGM Hospital रेफर कर दिया।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
