सरायकेला में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ढाबों और फैमिली रेस्टोरेंट में चला औचक निरीक्षण अभियान

Spread the love

सरायकेला जिले मे उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम सिनी क्षेत्र के समीप अवस्थित शीतल छाया, मां संध्या सहित आसपास के 5 से 6 ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में आवश्यक जांच करते हुए संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों एवं फैमिली रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार से शराब का सेवन नहीं होने दें तथा अवैध शराब के भंडारण, बिक्री एवं परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित संचालकों को उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराते हुए कहा गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच एवं निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। साथ ही होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक मर्यादा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *