दनुआ घाटी में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से टेलर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी, जिसे अक्सर “मौत की घाटी” के नाम से जाना जाता है, में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक टेलर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा टेलर देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टेलर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *