जमशेदपुर: जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित पायलट लॉबी गेट के बाहर सोमवार देर रात करीब 1:45 बजे लोको पायलट ज्ञानेंद्र कुमार गौतम (41) की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे ड्यूटी खत्म कर लॉबी जा रहे थे, तभी घात लगाकर बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी रीना रानी ने पुलिस को दिए बयान में जमीन विवाद को कारण बताते हुए राजकिशोर और मधु सोनकर पर संदेह जताया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और एक आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, हरहरगुट्टू शिवनगर में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर करीब 72 लाख रुपए के लेन-देन में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
आरपीएफ और जिला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *