बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love
Oplus_16908288

बिहार के बगहा नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
मामला नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस का है। बताया जा रहा है कि बगीचे में स्थानीय लोगों ने जब एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *