गिरिडीह में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, फर्जी GST अधिकारी बनकर जेवरात लूटे

Spread the love

गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। दिन के उजाले में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए छह बदमाश करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। बदमाशों ने बंगाली कारीगरों से कागजात की जांच के नाम पर अलमारी खुलवाई और उसमें रखे कीमती जेवर अपने थैले में भर लिए।
इतना ही नहीं, अपराधी मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ ले गए। पूरी वारदात को महज 15 मिनट में अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हालांकि राहत की बात यह है कि घटना के दौरान बदमाशों की हरकतें और चेहरे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में जुट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *