बोकारो में पुलिस-क्रिमिनल मुठभेड़: प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया के पैर में लगी गोली

Spread the love

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया का पुलिस ने एनकाउंटर किया है, क्रॉस फायरिंग में प्रिंस गुप्ता को पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एनकाउंटर बालीडीह ओपी क्षेत्र के गोडाबाली के पहाड़ी में हुई है।
एसपी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचकर बताया कि बोकारो में हाल के दिनों में अमन साहू और प्रिंस खान गिरोह के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी। इसी मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए प्रिंस गुप्ता के निशानदेही पर उक्त जगह में हथियार बरामद करने के लिए पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान एक पिस्टल पुलिस को देने के बाद मौके का फायदा उठाते हुए दूसरे पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस के जवान और अधिकारी बाल बाल बच्चे और गाड़ी में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी।
हाल के दिनों में व्यवसाईयों को धमकी देकर रंगदारी मांगने का काम अमन साहू और प्रिंस खान गिरोह के द्वारा किया जा रहा था इसी मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस गुप्ता ने बताया कि उसने हथियार पहाड़ी में छुपा रखा है। हथियार बरामदगी को लेकर बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह प्रिंस गुप्ता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक प्रिंस गुप्ता और उसके सहयोगियों के द्वारा बोकारो के बावसाईयों का मोबाइल नंबर अमन साहू और प्रिंस खान गिरोह को उपलब्ध कराया जाता था इसके बाद व्यवसाईयों को धमकी देकर रंगदारी की मांग की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *