क्लासरूम में सहपाठियों की पिटाई से चौथी की छात्रा की मौत, शिक्षकों पर गंभीर आरोप

Spread the love

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित सहोरवा मध्य विद्यालय में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चौथी कक्षा की मासूम छात्रा स्मृति कुमारी की सहपाठी छात्राओं द्वारा कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार राय की पुत्री स्मृति कुमारी का स्कूल में अपनी दो सहपाठी छात्राओं से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि स्मृति पंखा चालू करने गई थी, जिस पर अन्य छात्राओं ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों छात्राओं ने मिलकर स्मृति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए पहले सोनबरसा, फिर सीतामढ़ी और बाद में पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश पटना पहुंचने से पहले ही गांधी सेतु पर रास्ते में आज सुबह स्मृति ने दम तोड़ दिया।मृतका के पिता ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।इधर दूसरी ओर डीएम और SP के निर्देश पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए है और मामले की जांच की जा रही है ।इतना ही नहीं FLC की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *