उपायुक्त ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Spread the love

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा।
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *