केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़े पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बनाए गए संरक्षक, बिस्टुपुर राम मंदिर में समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, तैयारियों की गई समीक्षा

Spread the love

लौहनगरी जमशेदपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर राम मंदिर में आयोजित की गई, जहां आयोजन की भव्यता और सुरक्षा को लेकर व्यापक मंथन हुआ।
बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में मंगलवार को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण रहा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामनवमी महोत्सव की सफलता की कामना की गई। पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा की केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है जमशेदपुर की परंपरा पूरे राज्य के लिए आदर्श है. इसे और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *