ईंचागढ़ सिएचसी में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर हुई बैठक

Spread the love

चांडिल सोमवार को ईंचागढ़ सिएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा के द्वारा एक अप्रैल से 30 जून 2026 तक चलने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर बैठक किया गया। इस दौरान सभी सीएचओ,एएनएम एवं सहिया दीदी को इसकी संबंध में जानकारी दी गई। डॉ मुंडा ने बताया कि यह वैक्सीन पूर्व से ही अन्य राज्यों में दिया जा रहा है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है तथा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। डॉ मुंडा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का यह टीका उन बच्चियों को लगाया जाएगा जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है और जिनकी उम्र 15 साल से कम है। यह वैक्सीन सिएचसी में दिया जाएगा। डॉ मुंडा ने सभी अभिभावकों से वैक्सीन दिलवाने का अपिल किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीका पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी सहियाओं को वैक्सीनेशन को लेकर जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *