जमशेदपुर में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Spread the love

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना 24 मार्च 2026 की देर रात करीब 1:10 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि आजादनगर के रोड नंबर-17, ग्रीन वैली रोड निवासी मो. तौफिक उर्फ बाबू अपने घर में चोरी की बाइक छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आजादनगर थाना में सनहा संख्या-04/26 दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से यूपी नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल (UP70BW2315) बरामद की गई। मौके से 25 वर्षीय मो. तौफिक उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त करते हुए विधिवत जप्ती सूची तैयार की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या-26/26, दिनांक 24 मार्च 2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *