
चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी हो गए हैं। कोयला लदे मालगाड़ी के दो डिब्बे मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास बेपटरी होने से अप और डाउन दोनों रेल लाईन पूरी तरह बाधित हो गई है। जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालान ठप हो गया है। हावड़ा से चाईबासा होते हुए बड़बिल और बड़बिल से पूरी रूट पर चलने वाली वंदे भारत व कई एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

