ओलिडीह थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 120 बोतल कोरेक्स बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर ने बताया कि ओलिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता के रास्ते जमशेदपुर में एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां लाकर बेचने के उद्देश्य से आ रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवाहरनगर रोड नंबर 6 के रहने वाले जीशान अहमद को 120 बोतल कोरेक्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई दवाइयां प्रतिबंधित बताई जा रही हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *