
जमशेदपुर के परसुडीह स्थित एक फ्लैट में रहने वाले मोहम्मद हमजा अमीन ने महज़ ढाई साल की उम्र में अपना पहला रोज़ा मुकम्मल कर परिवार को खुशी से भर दिया।
मोहम्मद हमजा अमीन की जन्म तिथि 08 अप्रैल 2023 है। उनके पिता का नाम मोहम्मद आसिफ और माता का नाम नहीदा रियाज है।
इन दिनों हमजा अपने नाना-नानी के घर परसुडीह, जमशेदपुर में रह रहे हैं। उनकी छोटी नानी नसरीन परवीन ने बताया कि रमज़ान के दौरान लैलतुल कद्र की मुबारक रात होने की वजह से रात में पूरा परिवार इबादत में लगा हुआ था। उसी दौरान नन्हे हमजा भी देर रात तक जागते रहे और परिवार के साथ इबादत के माहौल में शामिल रहे।
सुबह सहरी के समय हमजा ने भी सहरी की और फिर सो गए। जब वह जागे तो परिवार वालों ने उन्हें पानी पिलाने और कुछ खिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने न तो पानी पिया और न ही कुछ खाया। इस तरह पूरे दिन उन्होंने रोज़ा निभाया और शाम तक अपना पहला रोज़ा मुकम्मल कर लिया।
जब यह बात उनके छोटे नाना शेख फरीद को पता चली, जो रेलवे में मेल-एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर हैं और रेलवे यूनियन SERMU के प्रेसिडेंट भी हैं, तो उन्होंने हमजा के लिए खास इंतजाम किया। हमजा की पसंद की चीजें मंगवाई गईं, उसे नया कपड़ा पहनाया गया और फूलों की माला पहनाकर उसके पहले रोज़े की खुशी पूरे परिवार के साथ मनाई गई।
नन्हे हमजा के पहले रोज़े को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उसे दुआओं और प्यार से नवाज़ा। यह पल परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बन गया।
