लातेहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय उर्फ फ्रेश गिरफ्तार

Spread the love

लातेहार पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलि के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सुचना मिली की भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय उर्फ़ फ्रेश अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम गठित कर छीपादौहर, बरेसाड़, गारू के जंगल मे सर्च अभियान चलाया जिसमे छीपादौहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ के जंगल से 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया उर्फ़ फ्रेश तथा 2 लाख का इनामी नक्सली बबलू जी को गिरफ्तार किया गया. वहीँ उनके अन्य सदस्य वहां से भागने मे सफल रहें. गिरफ्तार दुर्दांत नक्सली मृत्युंजय के निसानदेही पर एक 47 राइफल, जिन्दा कारतूस, लेवि का एक लाख पचास हजार रूपये , वाकी टाकी समेत कई उपयोगी सामान बरामद किया गया.प्रेस वार्ता कर एसपी कुमार गौरव ने बताया की पुलिस के लिए मवोवादियों के खात्मे को ले यह बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय के ऊपर लातेहार पलामू गढ़वा छात्र तथा छत्तीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज है गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय कई पुलिस कर्मियों के हत्या,बम ब्लास्ट, साथ ही कई बड़े मामले में मुख्य रूप से शामिल रहा है.एसपी ने बताया की वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया । बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा । झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था ।यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है सरकार के द्वारा 31 मार्च तक नक्सलियों के सफाये को लेकर प्रयास किए जा रहे बचे खुचे नक्सली या तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करे अन्यथा पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएँगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *