मानगो नगर निगम में स्वच्छता जागरूकता अभियान, 8 से 14 मार्च तक कार्यक्रम

Spread the love

नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानगो नगर निगम अंतर्गत स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ज्ञान संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप नगर आयुक्त के निर्देश में कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च से 14 मार्च तक किया जाएगा इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कंपोस्ट निर्माण बेस्ट टू हेल्थ डिजिटल साक्षरता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया सफाई सुरक्षा मित्र का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर मानगो नगर निगम अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे एवं सीओ सीआरपी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *