हाट बाजार कर लौट रहे सड़क दुर्घटना में जीजा और साले की मौत।

Spread the love

चांडिल ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ स्थित पाटपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की देर शाम करीब सात बजे की है। मृतकों की पहचान ईचागढ़ के चितरी गांव निवासी शंकर सिंह ( 46 वर्ष) एवं रथु सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। शंकर सिंह अपने जीजा रथु सिंह तथा रथू सिंह नाती 14 वर्षीय महादेव सिंह के साथ सितू हाट बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर चितरी लौट रहे थे। पाटपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया जिससे शंकर सिंह एवं उसके जीजा रथू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाती महादेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने बाद थाना प्रभारी बजरंग महतो घटनास्थल पहुंचे तथा दोनों शव को कब्जे में ले लिया तथा घायल महादेव सिंह को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। एक घायल का एमजीएम में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *