
चांडिल बढ़ती ठंड को देखते हुए चांडिल के हुमीद स्थित बीएसआईएल वर्तमान संचालित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सोमवार को सीएसआर फंड के तहत चार सौ जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा की ठंड के मौसम में कंबल मिलने से गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर कंपनी के सीईओ शंकर सामंता, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, बैद्यनाथ टुडू, राहुल वर्मा, धर्मु गोप, बीएसआईएल के आर के शर्मा, आशुतोष बेसरा, मदन प्रसाद, शंकर लायेक सहित कई लोग उपस्थित थे।
