बागबेड़ा थाना अंतर्गत बजरंग टेकरी नाले से मिला नवजात शिशु का शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप, अंत्योदय ने सम्मान के साथ दी विदाई

Spread the love

बागबेड़ा थाना अंतर्गत उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के बजरंग टेकरी स्थित नाले में एक नवजात शिशु के शव को देखकर स्थानीय लोगो मे हड़कंप मच गया, जानकारी मिलते ही मुखिया नीनू कुदादा घटना स्थल पर पहुँची और इसकी सूचना स्थानीय थाने व अंत्योदय संस्था के प्रमुख प्रवीण सेठी को दी,जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद स्थानीय थाने ने शव को अंत्योदय एक अभियान के सुपुर्द कर दिया, अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीन सेठी ने पार्वती शमशान घाट में पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु के शव को अंतिम विदाई दी,साथ ही ऐसी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए समाज को जागरूक होने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *