जमशेदपुर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रसासन ने निरिक्षण किया। साथ ही सड़क किनारे झोपडी दुकान को हटाए गये।

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वहीं जिला प्रसासन की टीम ने आज करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया. इसके अलावा मुख्य सड़क किनारे दर्जनों झोपडी दुकानों को जेसेबी मशीन से हटाया गया।राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वे दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह 10:30 बजे करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद वे आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम दोनों जिला के प्रसासन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जोरदार तैयारी में जूटे हैं। ताकि किसी प्रकार की क़ोई दिकत नहीं हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *