जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में बीती रात तक़रीबन 10 बजे हुए गोलिकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे से पहले गिरफ्तार कर लिया हैँ,

Spread the love

पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया हैँ, बता दे बीती रात फारूकी मस्जिद के पास अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा तौकिर उर्फ गोरा को गोली मारी गई थी, जिसमें तौकीर की मृत्यु हो गई थी, घटना में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अभियान चलाया और 24 घंटे से पूर्व ही इसके मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल उर्फ़ अयान को गिरफ्तार कर लिया, इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल एवं घटनास्थल से छह फायर किया गया खोखा बरामद किया हैँ, गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार सिवासिस ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *