गोलमुरी कपड़ा गोडाउन में लगी भीषण आग 20 से 25 लाख तक का नुकसान


जमशेदपुर; गोलमुरी थाना अंतर्गत हिन्दू बस्ती स्थित भारत रेडी मेड कपड़ा गोदाम में बीती रात आग लग गई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बीती रात 12 बजे कुछ अज्ञात युवकों की गतिविधि गोदाम के पास देखी गई थी लोगो को शक है कि इस घटना को अंजाम उन्हीं युवकों ने दिया है दुकान के मालिक निहाल ने बताया कि सुबह 4 बजे लोगो के द्वारा फोन पर उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी जब पहुंचा तो देखा आधे से ज्यादा दुकान में रखा कपड़ा पूरी तरह जल कर खाक हो जिसकी कीमत 25 लाख रुपए तक थी गया जिसके बाद दमकल की गाड़िया आ कर आग पर काबू पाया फिलहाल आग कैसे लगी किसने लगाया यह तो जांच का विषय है लेकिन इस आग ने एक व्यापारी की जीवन की कमाई को खत्म कर दिया आस पास के लोगों का कहना था कि गोलमुरी क्षेत्र में नशेड़ी गैंग पूरी तरह से सक्रिय है और उनलोगों के द्वारा कभी किसी का गाड़ी का शीशा तोड़ देना तो कभी मारपीट झगड़ा करना ये आम हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *