सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गया

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गया जब अचानक आजसू नेता महेश्वर महतो ने रौद्र रूप धारण कर कर्मचारी राकेश के साथ गाली- गलौज और हाथापाई शुरू कर दी. जिसके बाद अंचल कार्यालय हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार अपने कक्ष से बाहर निकले और हंगामा कर रहे आजसू नेता को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया. आजसू नेता ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में किसी भी काम को लेकर आने पर कर्मियों द्वारा परेशान किया जाता है. पैसों की मांग की जाती है. पिछले कई दिनों से इनकम सर्टिफिकेट के लिए यहां के चक्कर काट रहा था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा बार- बार टहलाया जा रहा था. आज भी जब अपने काम को लेकर यहां आया तो कर्मचारी राकेश कुमार आदित्यदेव ने बाद में आने की बात कह कर टाल दिया. इधर कर्मचारी संजय कुमार ने पूरे मामले को बेबुनियाद और निराधार बताया. उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व उन्होंने आय सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है. आज अचानक कार्यालय कक्ष में घुस गए और गाली- गलौज एवं धक्का- मुक्की करने लगे. उन्होंने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से किए जाने की बात कही. वहीं इस घटना के बाद आंचल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. कुल मिलाकर गम्हरिया अंचल कार्यालय की गरिमा सोमवार को तार- तार होता रहा वह भी अंचल अधिकारी की मौजूदगी में. जो साफ दर्शाता है कि झारखण्ड में सरकारी मशीनरी इतना भ्रष्ट हो चुका है कि कोई अदना सा नेता भी सरकारी कर्मियों को खुलेआम कार्यावधी में धमकी और गाली- गलौज करके चला जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *