सरायकेला मंगलवार को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं

मंगलवार को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं. इसी क्रम में सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, हेंसल स्थित NH-88 पर जांच के दौरान एक कार से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी द्वारा जब वाहन चालक से पैसों से संबंधित दस्तावेज़ मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया. हालांकि, वाहन चालक ने बताया कि यह पैसा एसबीआई बैंक से निकाला गया था, जो लेबर पेमेंट (मजदूरों के भुगतान) के लिए ले जाया जा रहा था. फिलहाल, पुलिस ने मामले की सूचना निर्वाचन आयोग को दे दी है और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *