जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में बीते बुधवार शाम दो सांडों की आपसी लड़ाई ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में करीब 15 आम नागरिक घायल हो गए।

घायल लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं गुरुवार सुबह एक बार फिर मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र मे दो सांडों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक सांड बेकाबू होकर आम राहगीरों पर हमला करने लगा, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सांड ने महिला को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने टाटा जू के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही टाटा जू की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और बेहोश करने वाली गन से सांड को बेहोश कर अपने साथ ले गई। वहीं, क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग खौफजदा हैं और प्रशासन से सांडों को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *